दर्पण टुडे न्यूज़
मिर्जापुर। जिले में दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार विभिन्न ब्लॉकों में कृत्रिम अंग एवं उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक चलेगा, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी कान की मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर, दिव्यांग बच्चों के कावलियर इंप्लांट एवं करेक्टिव सर्जरी के पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन/आवेदन पत्र निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराए जाने एवं दिव्यांगजनों का यू०डी०आई०डी० कार्ड व पेंशन के०वाई०सी० कराए जाएंगे। जिसमें दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं।
शिविर की तिथियां एवं स्थान वि०ख० सिटी, न०पा० सदर 11 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० लालगंज 12 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० हालिया 13 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० छानबे 14 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० कोन 15 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० मझवा एवं न०पा० कछवा 18 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० सिखड़ 19 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० नारायनपुर, न०पा० चुनार 20 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० जमालपुर, न०पा० अहरौरा 21 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० पहाड़ी 22 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक, वि०ख० राजगढ़ 24 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक,वि०ख० पटेहरा कलां 25 फरवरी 2025 11 बजे से शाम 4 बजे तक।
शिविर में पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज ,विकलांग सर्टिफिकेट (प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित),आधार कार्ड,बैंक पासबुक,जाति प्रमाण पत्र,मोबाइल नंबर
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि यह शिविर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपील की कि सभी पात्र दिव्यांगजन समय से आकर अपने दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा सके।तथा जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां की उक्त शिविर के आयोजन हेतु हाल की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के साथ शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार अपने स्तर से करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन उक्त शिविर में उपस्थित होकर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के साथ विभागीय योजनाओं से वंचित दिव्यांगजन पंजीकरण करा सके ।
इस पहल से जिले के कई दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता आएगी। शिविर की सफलता के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।
Leave a Reply